फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ठगे गए किसान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ठगे गए किसान

Fri, 08 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ठगे गए किसान
farmer

विज्ञापन

महराजगंज। किसानों को फसल बीमा के नाम पर ठगा जा रहा है। वर्ष 2017 में खरीफ की फसल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 49670 किसानों के फसलों का बीमा कर प्रीमियम के रूप में रकम अदा की गई। इसमें केवल 3436 किसानों को फसल बीमा के तहत दो करोड़ 74 लाख रूपया का भुगतान किया गया है। जिले के किसानों की फसल का बीमा करने के लिए टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। यहां भी फसल बीमा के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। दरअसल किसानों को जानकारी ही नहीं होती है और उनकी फसल का बीमा हो जाता है। किसान जब बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं तो पहले उन्हें फसल का बीमा करवाना होता है। बीमित फसल की प्रीमियम काटकर बैंक अफसर व धनराशि बीमा कंपनी को भेज देते है। इससे अधिकांश किसानों को यह जानकारी नहीं हो पाती है कि उसकी फसल का बीमा भी हुआ है। दूसरी प्रक्रिया यह है कि किसान चाहे तो किसी भी बैंक में फसल बीमा के लिए प्रार्थना पत्र देकर प्रीमियम की अदायगी कर बीमा करवा सकते हैं। जिले के अधिकांश किसान ऐसे हैं जो खरीफ और रबी की सीजन में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं।
जिले के आकड़ों पर गौर किया जाय तो वर्ष 2017 में खरीफ के सीजन में करीब 49670 किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया था। इन किसानों से प्रीमियम के रूप में 3756767378 रूपया अदा किया गया। बीमा कंपनी ने अपनी झोली तो भर ली लेकिन जब किसानों के क्षतिपूर्ति भुगतान की बारी आई तो बीमा कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक कृषि गणेश दूबे ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 3436 किसानों को दो करोड 74 लाख रूपये का भुगतान किया गया है। योजना का लाभ पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले किसानों को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed