फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ग्राम प्रधान ने सड़क में बने गढ्ढे को भरवाया

ग्राम प्रधान ने सड़क में बने गढ्ढे को भरवाया

Sat, 12 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने सड़क में बने गढ्ढे को भरवाया
कोठीभार। निचलौल ब्लॉक के जहदां गांव में पीडब्ल्यूडी सड़क में कई फुट गहरे गड्ढों से आवागमन में हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए सोहट के ग्राम प्रधान ने पहल की है। ईंट के टुकड़े डालकर गड्ढे भरे जा रहे हैं। कप्तानगंज से नौतनवा मार्ग निर्माण में देरी के कारण इस मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को रोज समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सिसवा-निचलौल मार्ग पर जहदां गांव में सड़क के बीच में बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुुसीबत बन गए थे। आये दिन हादसों को देखते हुए सोहट के ग्राम प्रधान धर्म दयाल सिंह चौधरी व उनके सहयोगी अनिल सिंह, उदय चौधरी, रमेश दुबे व सुनील कुमार ने दो ट्राली ईंट की टुकड़ियों से गड्ढे भरवा दिया है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस जर्जर सड़क पर यात्रा दुरूह हो गया है। लगभग दो वर्ष पूर्व कप्तानगंज से लेकर नौतनवां तक सड़क निर्माण की मंजूरी से क्षेत्र के लोगों के चेहरे खिल उठे थे। परंतु दो वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण के नाम पर सड़क को उजाड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed