{"_id":"631b94687c54a142c17fdbb9","slug":"14-samples-of-chemicals-taken-from-five-shops-notice-to-three-maharajganj-news-gkp449962164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों से लिए रसायन के 14 नमूने, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानों से लिए रसायन के 14 नमूने, तीन को नोटिस
विज्ञापन
अड्डा बाजार में उर्वरक की दुकान की जांच करते एडीएम नौतनवां।
- फोटो : MAHARAJGANJ
पांच दुकानों से लिए रसायन के 14 नमूने, तीन को नोटिस
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सदर तहसील क्षेत्र की पांच दुकानों की जांच की
नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा प्रयोगशाला
महराजगंज। जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर ने सदर तहसील क्षेत्र में संचालित रसायनों की पांच दुकानों की जांच की। जांच में तीन दुकानदारों ने स्टाक रजिस्टर नहीं दिखाया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किया। सभी दुकानों से एकत्र रसायन के 14 नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
सोनकर ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के खुटहां बाजार से रसायन के तीन, सिंहपुर नहर चौराहा स्थित बीज की दुकान से रसायन के दो व कौवाठोड़ स्थित कृषि सेवा केंद्र से रसायन के तीन नमूने लिए गए। तीनों स्थल पर दुकान संचालकों ने स्टाक रजिस्टर नहीं दिखाया। उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
बसडीला व रजौड़ा रोड स्थित बीज की दुकान से तीन-तीन रसायनों के नमूना लिए गए। उन्होंने कहा कि पांच दुकानों से एकत्र 14 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उर्वरक की दो दुकानें सील
नौतनवां। गांव अड्ड़ा बाजार में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी नौतनवां दिनेश कुमार मिश्रा ने अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने तथा अनियमितता के आरोप में दो दुकानें सील कर दी। उप जिलाधिकारी ने बताया कि जांच में अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री, बिना खतौनी व जोतबही के खाद बिक्री, किसानों को बिक्री रसीद न देना आदि कमियां मिलीं। संवाद