फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   14 people found corona positive

कोरोना ़

Wed, 12 Jan 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
14 people found corona positive
कोरोना जांच में 14 लोग संक्रमित मिले, सक्रिय केस 90 हुई
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर रोज केस अधिक संख्या में मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। बुधवार को 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखने के अलावा उनको जरूरी सुविधा दी जा रही है। जरूरत के अनुसार ही उनको अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। अब कोरोना सक्रिय केस की संख्या 90 हो चुकी है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक कुल केस 12561 हो चुका है। 12332 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मरने वालो की संख्या 141 है। बुधवार को 1382 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। महिला अस्पताल एवं केएमसी डिजिटल अस्पताल में कोई संक्रमित भर्ती नहीं है। गोपाला सीएचसी में संक्रमितों को भर्ती किया गया है। 55 लोग होम आईसोलेशन में हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय है। यहां शिकायत मिलने पर समस्याओं को त्वरित समाधान किया जा रहा है। 982526 सैंपल की जांच अबतक हो चुकी है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों ने अपील है कि कहीं भीड न लगावें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग हर हाल में करें। ग्राम स्तर पर निगरानी समितियां भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed