फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1336 couples tied the knot

Maharajganj News: परिणय सूत्र में बंधे 1336 जोड़े

Wed, 05 Nov 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
1336 couples tied the knot
परिणय सूत्र में बंधे जोड़।
महराजगंज। स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के मैदान में मंगलवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। 1336 जोड़ों ने साथ निभाने का वादा किया। भीड़ अधिक होने के कारण जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने में समस्या हुई। प्रशासन की ओर से बायोमिट्रीक के लिए कई काउंटर लगाए गए। इससे जल्दी से प्रक्रिया पूरी हो गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया एवं जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने पुष्प वर्षा कर वर-वधू जोड़ों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं लोकहितकारी योजना है, जिसके तहत सरकार न केवल विवाह का संपूर्ण व्यय वहन करती है बल्कि नव दंपतियों को गृहस्थ जीवन प्रारंभ करने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह योजना सामाजिक समरसता, समानता और सहयोग की मिसाल है, जिसमें सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर समाज में एकता का संदेश देते हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी भोला कन्नौजिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वर-वधू पक्ष के लोगों से भी बात की: महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जवाहर लाल नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर कॉलेज के मैदान में सामूहिक विवाह समारोह स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भारी भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। विवाह में दी जानी वाली सामग्री के व्यवस्थित तरीके से वितरण के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। कहा कि वर-वधू पक्ष को अनावश्यक परेशान न हो इसको सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक प्वाइंट पर वरिष्ठ अधिकारी तैनात कर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने वर-वधु पक्ष के लोगों से भी बात की।

डीएम ने पीए सिस्टम के माध्यम से लाभार्थियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों की विदाई के उपरांत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed