{"_id":"59996a344f1c1b46128b4684","slug":"131503226420-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया नाला के ऊफान से दलित बस्ती की बदल गई सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया नाला के ऊफान से दलित बस्ती की बदल गई सूरत
Updated Sun, 20 Aug 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
बदबू के बीच गुजर रही जिंदगी
फोटो:-
बलिया नाला के ऊफान से दलित बस्ती में आना-जाना हुआ दुश्वार
पंतनगर और अशोक नगर दलित की अफसरों की नजर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अशोक नगर दलित बस्ती में पतली गलियों से होकर रोड पर तीन फिट बहते हुए पानी से होकर जाने पर विनोद कुमार का घर मिलेगा। बदबू ऐसी कि सांस लेना मुश्किल है। फिर भी मजबूरी में परिवार ने उसी घर के ऊपर अपना ठिकाना तलाशा है। कब संक्रामक बीमारी से कौन पीड़ित हो जाय, कहा नहीं जा सकता। बीमार होने पर कोई दूर-दूर तक सहायता के लिए भी आने वाला दिखाई नहीं देता, क्योंकि सभी अपनी परेशानी से परेशान हैं। यह स्थिति सिर्फ विनोद की नहीं, पूरे दलित बस्ती की है, जहां पर अब तक प्रशासन की नजर नहीं पड़ी है और लोग आपदा से कराह रहे हैं।
जिले में बाढ़ के कहर से हर तरफ मुसीबत है। नगर में बलिया नाला के उफान से दलित बस्ती पंतनगर-अशोकनगर की सूरत बदल गई है। मुहल्ले में हर तरफ जल जमाव से जीना दुश्वार हो गया। वहीं बांस बल्ली के सहारे लटकते कटे हुए केबिल जानलेवा साबित हो सकते हैं। दलित बस्ती में दर्जन भर से अधिक स्थानों पर जल जमाव है, जिससे आने जाने में लोगों भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि नगर पालिका प्रशासन को दलित बस्ती में होने वाली समस्याओं को लेकर कोई गंभीरता नहीं है।
नगर में बलिया नाला पुल से होकर हनुमानगढ़ी से उत्तर दिशा की ओर जाने पर गायत्री शक्ति पीठ से आगे अमरूतियां मुहल्ले के अंतिम छोर पर शमशान घाट के पास पुल पर पानी बह रहा है। साइकिल से आ रहे रहमतुल्लाह ने बताया कि बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अशोकनगर के दलित बस्ती में ही लौहर, खुशहाल, विभूति, नरायण, अनिल का घर है। यह सभी लोग जलजमाव से पीड़ित है। विभूति ने बताया कि दलित बस्ती की ओर नगर पालिका प्रशासन की नजर नहीं है। मुहल्ले में पानी कुछ कम हुआ है। थोड़ा आगे बढ़ने पर अशोनगर में अनुज के घर के पीछे पानी हैंडपंप डुबा मिला। पानी से होकर आते हुए सुखारी बोले बरसात में घर गिर गया है। मुहल्ले के रहने वाले अरविंद के घर में रहने को मिला है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई झांकने नहीं आया। थोड़ा आगे बढ़ने पर शुरूआत में ही पूर्व तहसीलदार मथुरा प्रसाद के घर से बगल से होकर जाने वाले रोड पर पानी लगा है। इधर होकर पास में अपने घर आ रहे अभिषेक ने बताया कि बहुत मुश्किल से वक्त कट रहा है। अगर फिर से तेज बारिश हुई तो मुहल्ले में और तबाही मचेगी। अपने घर पास खडे रामजी, विजय कुमार, उमाशंकर, धर्मेश ने भी नगर जल निकासी की समस्या का हवाला दिए। पास में मजदूर रोड से पानी को पार करते हुए बोरा लेकर आते हुए दिखे।
विज्ञापन
अशोक नगर में केदार के घर के सामने बांस बल्ली पर विद्युत केबिल लटका हुआ मिला। यही नहीं एक स्थान पर केबिल कटा हुआ मिला। रोड पर पानी जमा होने के कारण करंट उतरने का खतरा मंडराता रहता है। इससे मुहल्ले के लोगों को डर लगता है।
----
जल जमाव से निपटने के लिए पूरा इंतजाम किया जा रहा है। कई स्थानों पर रोड को काटकर पानी निकलने की व्यवस्था की गई है, जहां दलित बस्ती का सवाल है तो वहां जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है।
डा. लव कुमार मिश्रा, ईओ, नगर पालिका परिषद, महराजगंज।