फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सीएम का पुतला फूंक सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सीएम का पुतला फूंक सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सीएम का पुतला फूंक सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
महराजगंज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंका। कहा कि बीजेपी सरकार द्वेष की भावना से कार्य कर रही है। मेडिकल कालेज में मौत और बाढ़ बचाव में फेल सरकार अब जनता का ध्यान भटकाना चाह रही है। सपाइयों ने सक्सेना चौक पर सीएम का पुतला जलाया और मुख्य मार्ग पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बीजेपी सरकार की आलोचना की। कहा कि सरकार हर मोर्च पर फेल है। जनता भी अब यह सच्चाई जानने लगी है। इस दौरान भाई रामलाल यादव, विंद्रेश कन्नौजिया, राहुल मिश्रा, पवन वर्मा, डा. केपी दूबे, अमरनाथ, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, जगदम्बा गुप्ता, रवि यादव, रामबचन यादव, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, रामकृपाल चौरसिया, राम प्रकाश पासवान, जायक अली, राजू, प्रणय कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व सांसद अखिलेश सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने सरकार के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद के आवास से निकला जुलूस गांधी चौक पहुंचा। यहां पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार अपने कुकृत्यों को छिपाने के लिए प्रदेश के लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आवाज को दबाना चाहती है। बीआरडी मेडिकल कालेज के बारे में डीएम की जांच रिपोर्ट से सरकार का झूठ बेनकाब हो गया है। अखिलेश यादव ने जब समाजवादी कोष से मृतक परिवारों को जब दो-दो लाख प्रदान किया तो प्रदेश की सरकार हिल गई। कल औरैया जिले में जिला पंचायत चुनाव के दौरान प्रदेश की सरकार निर्विरोध अपने प्रत्याशी को जिताना चाहती थी। सपा के प्रबल विरोध के कारण वह जब अपने उद्देश्य में सफल नहीं हुए तो एमएलसी राजपाल कश्यप एवं पूर्व सांसद प्रदीप यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शाम को रिहा कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, अश्वनी दूबे, मंसूर अली, शिवकुमार शर्मा, दिलीप वर्मा, रामेश्वर बर्नवाल, मुन्नूलाल श्रीवास्तव, रमाकांत यादव, विक्रम यादव, भोला, शर्मानन्द यादव, गुट्टूर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed