{"_id":"6af4d4e2640d0f94e70252e6","slug":"1300-students-from-13-kasturba-schools-in-the-district-will-benefit-maharajganj-news-c-206-1-go11002-189036-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अब कमजोर बेटियों की पढ़ाई होगी आसान, कैच-अप पद्धति से संवरेगा भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अब कमजोर बेटियों की पढ़ाई होगी आसान, कैच-अप पद्धति से संवरेगा भविष्य
विज्ञापन
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां कैच-अप शिक्षण व्यवस्था लागू होगी। इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ ही उनके शैक्षिक स्तर में भी इजाफा होगा। विभाग का मानना है कि इस पद्धति से कमजोर छात्राओं को मुख्य धारा में लाया जा सकेगा।
जनपद में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 1300 बालिकाएं पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में दूर-दराज और वंचित वर्ग की बेटियां रहकर पढ़ाई करती हैं। इनके लिए पढ़ाई के साथ सुविधा सहूलियत के प्रबंध हॉस्टल में उपलब्ध कराया जाता।
कक्षा में सभी बच्चे एक साथ ही पढ़ते हैं, लेकिन हर बच्चे की सीखने और समझने की क्षमता अलग-अलग होती है। कोई गणित के सवाल आसानी से हल कर लेता है तो किसी को जोड़-घटाना सीखने के लिए अधिक अभ्यास की जरूरत होती है। इसी तरह कुछ बच्चे भाषा पढ़ने में तो कुछ लिखने में पीछे रह जाते हैं। अब ऐसे बच्चों की शैक्षिक कमजोरियों को पहचान कर उन्हें अतिरिक्त पढ़ाई कराई जाएगी। कैच-अप पद्धति का मुख्य उद्देश्य यही है कि कोई भी बच्चा पीछे न छूटे।
विज्ञापन
हर महीने होगा आकलन
योजना के तहत शिक्षकों को प्रत्येक बच्चे की विषयवार दक्षताओं का आकलन करना होगा। इसको लेकर प्रत्येक विद्यालय में कैच-अप रजिस्टर तैयार कराया जा रहा है। इसमें हर महीने की 30 तारीख तक बच्चों का आधारभूत आकलन कर प्रगति दर्ज की जाएगी। रजिस्टर में यह लिखा जाएगा कि किस बच्ची को किस विषय में परेशानी आ रही है और उसे किस तरह की मदद की जरूरत है। इसके बाद अतिरिक्त अभ्यास कराने के साथ पहले पढ़ाए गए पाठों की पुनरावृत्ति कराई जाएगी। शिक्षक शिक्षण सामग्री, सरल उदाहरणों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विषय समझाएंगे। जरूरत के अनुसार प्रत्येक बच्चे को व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
बोले अधिकारीकैच-अप पद्धति विभागीय नवाचार है। यह न सिर्फ बेटियों का शैक्षिक स्तर सुधरेगा बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जब कमजोर छात्राएं भी विषय को आसानी से समझने लगेंगी तो स्कूल छोड़ने की दर घटेगी। यह व्यवस्था कस्तूरबा स्कूलों की बेटियों को प्रतियोगी माहौल में आगे बढ़ने में मदद करेगी।
- सुरजीत कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी