{"_id":"62a0e4800e2dcb57ba5492a0","slug":"13-people-found-corona-positive-25-active-cases-maharajganj-news-gkp4396795185","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 25 सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 25 सक्रिय केस
विज्ञापन

- 14,778 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, 402 सैंपल जांच के लिए भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में बुधवार को 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 25 हो चुकी है। इधर कुछ दिनों से रुक-रुककर अचानक संक्रमित मिलने से विभाग सतर्क है। वहीं लोगों को भी पूरी सावधानी बरतने का सुझाव दिया जा रहा है।
कोरोना की पहली लहर से अब तक जिले में 14,949 केस सामने आ चुके हैं। 14,778 लोग अब कोरोना से जंग जीत चुके हैं। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। होम आइसोलेशन में ही ठीक हो जा रहे हैं। कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य होने की दर काफी अच्छी है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अधिक से लोगों की जांच की जा रही है। लैब भी जिले में क्रियाशील होने के कारण सैंपल की जांच भी समय से हो जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय है। संक्रमितों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
-----------------
4,762 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में बुधवार को 4,762 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के साथ ही अन्य केंद्रों पर भी लोगों ने टीका लगवाया। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने दी। संवाद