फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   13 model canteens to be opened in the district; women from self-help groups to get employment.

Maharajganj News: जनपद में खोले जाएंगे 13 मॉडल कैंटीन, समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Thu, 01 Oct 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
13 model canteens to be opened in the district; women from self-help groups to get employment.
प्रत्येक मॉडल कैंटीन पर छह महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 27 प्रेरणा कैंटीन पहले से संचालित
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
महराजगंज। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल को विस्तार दिया जा रहा है। जिले में संचालित 27 प्रेरणा कैंटीन से 150 महिलाएं रोजगार पा रही हैं। अब विभाग ने मॉडल प्रेरणा कैंटीन शुरू करने की योजना तैयार की है। सदर ब्लॉक में एक मॉडल प्रेरणा कैंटीन का संचालन शुरू हो चुका है, अब 13 और खोले जाएंगे।
माॅडल प्रेरणा कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की छह महिलाओं को दी गई है। इसी तर्ज पर जिले में 13 और मॉडल कैंटीन खोली जाएंगी। इसके लिए विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम एक मॉडल प्रेरणा कैंटीन शुरू करने का लक्ष्य है। इसके अलावा सदर ब्लॉक में विकास भवन के पास भी एक मॉडल कैंटीन संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रस्तावित कैंटीनों के माध्यम से करीब 78 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी है। प्रेरणा कैंटीनों के संचालन में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चाय, नाश्ता के अलावा तरह तरह की मीठाइयां तैयार करने के साथ ही कैंटीन की व्यवस्था संभाल रही हैं। इससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर मिल रहा है। विभाग का उद्देश्य समूहों से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें नियमित आय का साधन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत: रोजगार मोहम्मद जाकिर ने बताया कि महिलाओं को लगातार स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें और वे अपनी आय बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि जिले में 13 और मॉडल प्रेरणा कैंटीन खोलने की योजना तैयार की गई है। इनके संचालन से महिलाओं को स्वरोजगार के अतिरिक्त अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed