फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   13 injured in 4 accident

दुर्घटना में घायल---

Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
13 injured in 4 accident
अलग-अलग सड़क हादसे में 13 लोग घायल
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। क्षेत्र में मंगलवार के दिन कई परिवारों के लिए अमंगल साबित हुुआ। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बनकटी लाया गया। इसमें से करीब दस लोगों की हालत नाजुक होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरामौनी चौराहे पर दिन में करीब तीन बजे सवारियों से भरी टेंपो जाइलो की चपेट में आ गई जिससे टेंपों में सवार भैया फरेंदा के जुगुलपुर निवासी ईदु (23), मनोज (28), राबिया (10), आसमां (35), अरबाज (13) व संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा मुसहरा निवासी चंद्रकली (40) व पुरंदरपुर के गजपति निवासी सूरज चौधरी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहां अरबाज को हल्की चोट लगी थी। बाकी अन्य छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना फरेंदा क्षेत्र रानीपुर मनिकौरा के समीप बाइक से जा रहे उमाशंकर (56) निवासी रानीपुर पिकअप की चपेट में आ गए जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना महदेवा चौराहे के समीप दो बाइक की टक्कर में हिमांशु त्रिपाठी (15) निवासी मेंहदावल संतकबीरनगर, राकेश मद्धेशिया (35) निवासी पीपीगंज, उमेश निवासी मेंहदावल व बलवंत (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बनकटी में इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चौथी घटना कैम्पियरगंज के सनगद निवासी शैलेंद्र (20) बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे उनको गंभीर चोट आई जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सुनील दत्त दुबे ने कहा कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल ले गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed