{"_id":"62e58b030a7b282661151a4f","slug":"1298-teachers-will-be-trained-maharajganj-news-gkp445514742","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित होंगे 1298 शिक्षक, बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित होंगे 1298 शिक्षक, बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
विज्ञापन

महराजगंज। आयुष्मान भारत के तहत जिले में क्रियान्वित किए जाने वाले स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कंपोजिट व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किए जाने की कवायद की जाएगी। प्रशिक्षित होकर 649 विद्यालयों के शिक्षक जहां बच्चों को छोटी-मोटी बीमारियों से बचाव के लिए प्रारंभिक स्तर पर शिक्षित कर सकेंगे, वहीं बच्चों को त्वरित रुप से लाभ दिलाते हुए उनकी समस्याओं को भी दूर करेंगे।
जिले में संचालित होने वाले परिषदीय कंपोजिट व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की कभी-कभी स्कूल में अध्यापन के दौरान भी तबियत खराब हो जाती है। ऐसे में अध्यापक कभी-कभी घबरा जाते हैं। वे स्कूल में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा बाक्स का बेहतर ढंग से प्रयोग कर बच्चों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ दिला सकें, इसके लिए स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की तरफ से उन्हें आनलाइन प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है। शिक्षक https//educately.org/up लिंक का प्रयोग कर प्रशिक्षण में पंजीकरण कराते हुए प्रतिभाग कर सकते हैं।
412 कंपोजिट व 237 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को मिलेगा लाभ
जिले में संचालित होने वाले सभी 649 विद्यालयों में से 412 में कंपोजिट विद्यालय एवं 237 में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षित होकर वे स्कूल के अन्य शिक्षकों से भी जानकारियों को साझा करेंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों को मिलेगा प्रमाणपत्र
स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा की ओर से जारी किया गया प्रमाणपत्र भी आनलाइन प्राप्त होगा।
1.20 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगा लाभ
जिले में संचालित होने वाले परिषदीय कंपोजिट व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत एक लाख 20 हजार से अधिक बच्चों को स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
परिषदीय कंपोजिट व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जिससे वे अच्छी जानकारी रख बच्चों को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य का भी लाभ दिला सकें।
आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी