फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12494 people vaccinated

जिले में 12494 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका

Fri, 29 Oct 2021 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
12494 people vaccinated
जिले में 12,494 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में बृहस्पतिवार को 12, 494 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वहीं कुछ अस्पताल में टीका नहीं लगाकर गांव में लगवाने की व्यवस्था की गई है। पीएचसी चौक में बीते दो दिन से टीका नहीं लग रहा है। टीम निर्धारित गांव में भ्रमण कर टीका लगा रही है। इसके अलावा महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए भी पहले की तरह से भीड़ नहीं लग रही है। दो कतारों में खड़े होकर लोगों ने टीका लगवाया।
घुघली, रतनपुर, फरेंदा अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ ज्यादा नहीं दिखी। केंद्र पर पहुंचे सुरेश, रत्नेश, विजय कुमार ने बताया कि इन दिनो भीड़ नहीं लगने से परेशानी नहीं हो रही है। कतार में खडे़ रहने के कुछ देकर बाद ही टीका जा रहा है। वहीं, केंद्र पर तैनात कर्मियों ने लोगों को कोरोना से बचाव एवं टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जल्दी ही लक्ष्य पूरा जाएगा। तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोई नहीं मिला कोरोना संक्रमित
महराजगंज। जिले में बीते चार दिन से कोई पॉजिटिव नहीं मिल रहा है। वहीं, कोई सक्रिय केस भी नहीं है। ऐसे में जनपद इन दिनों कोरोना मुक्त है। अब तक कुल केस 12,440 हो चुका है। मरने वालों की संख्या 140 है। 12,299 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 970 नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed