{"_id":"5cb8c361bdec2209dc70e862","slug":"121555612513-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बंदी के दौरान भारतीय ट्रक को किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल बंदी के दौरान भारतीय ट्रक को किया आग के हवाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल बंदी के दौरान भारतीय ट्रक को किया आग के हवाले
नेकपा विप्लव गुट ने किया है एक दिन बंदी की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
नवलपरासी (नेपाल)। नेत्रविक्रम चंद (विप्लव) गुट की बंदी का असर जनपद के सभी हिस्सों में देखने को मिल। सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थान, बैंक, उद्योग, यात्री वाहनों के संचालन पर असर दिखा। बंद की घोषणा के उल्लंघन में एक भारतीय ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया।
बंदी के दौरान जगह-जगह संदिग्ध सामानों को सेना और प्रहरी पुलिसकर्मी बरामद करते देखे गए। कुछ बम को सेना के बम निरोधक दस्ता के जवानों ने निष्क्रिय किया। सूत्रों के अनुसार नेत्रविक्रम चंद (विप्लव) गुट ने बृहस्पतिवार को नेपाल बंदी की घोषणा की थी। इसका असर नवलपरासी में भी रहा। बंदी की घोषणा के दिन कार्यकर्ताओं की नजर बंदी का उल्लंघन करने वालों पर थी। कावासोती नगर पालिका 16 डंडा पत्थरखोला पुल के पास खड़े भारतीय ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया। ट्रक गुजरात से काठमांडू की तरफ जा रहा था। उसमें हार्डवेयर के सामान लदे थे। जिला प्रहरी कार्यालय नवलपुर पुलिस अधीक्षक रमेश थापा ने बताया कि कई स्थानों से संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं। नेकपा के जिला सदस्य पुरुषोत्तम रेग्मी को मध्यबिंदु नगरपालिका 11 से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गैड़ाकोट नगरपालिका 13 और 14 के बीच पड़ने बेल्डिहा पुल पर कपड़े के झोले में रखा बम सेना के बम निरोधक दस्ता ने निष्क्रिय कर दिया।