फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हेलमेट पहने, बचाएं जीवन

हेलमेट पहने, बचाएं जीवन

Sat, 06 Oct 2018 10:44 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sat, 06 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट पहने, बचाएं जीवन
टेढ़वा के पास बिना हेलमेट व एक बाइक पर तीन को बैठा कर चलाता युवक - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आपका जीवन अनमोल है, इसकी कीमत समझें और सुरक्षित होकर सड़क पर चलें। जरा सी लापरवाही दोपहिया वाहन चालकों पर भारी पड़ सकती है। यदि आप बाइक या स्कूटी लेकर घर से निकले तो हेलमेट जरूर पहने। साथ ही युवाओं को जागरूक करें। आसपास के लोगों को बताएं हेलमेट कितना जरूरी है। अधिकांश सड़क हादसों में मरने वालों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनके सिर पर हेलमेट नहीं होता है। हादसे के दौरान सिर सड़क पर लगने से मौत हो गई। हेलमेट प्रयोग से जीवन को बचाया जा सकता है। यह जरूरी है कि व्यक्ति खुद ही आगे आकर उदाहरण प्रस्तुत करें। शासन-प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा का कहना है कि लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जाएगा। कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है कि हेलमेट लगाकर ही बाइक का संचालन करें। स्वयं की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक होना पडे़गा। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। एएसपी आशुतोष शुक्ला का कहना है कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को भी हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। सड़क पर दो पहिया वाहन लेकर निकलने से पहले ही हेलमेट पहना जरूरी है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विन्ध्यवासिनी सिंह ने कहा कि हेलमेट पहनकर बाइक चलाना जरूरी है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों की ओर से हेलमेट पहकर ही बाइक ड्राइव करने के लिए जागरूक किया जाएगा। हेलमेट व्यक्तिगत सुरक्षा का कवच है। नियमित चलने वाले योग शिविर में हेलमेट को लेकर जागरूक किया जाएगा। बाइक चालाने के दौरान हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


हेलमेट नहीं से ये हुए थे घायल
चार अक्तूबर को संपतिहां मुडेहरा गांव के बीच हुई दुर्घटना में बाइक सवार उदयभान निवासी महुआरी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन अक्तूबर को परतावल क्षेत्र के रुद्रपुर भलुही के पास कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में लखिमा बगहियां टोला निवासी छोटू और रोहित घायल हुए। एक अक्तूबर को सिंदुरिया पेट्रोल पंप के परसामीर निवासी वसीम भी घायल हो गए। यह सभी लोग उपचार के बाद ठीक हुए। बाइक चलाने के दौरान यह लोग हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed