{"_id":"5b941c10867a55013f17c2e3","slug":"121536433168-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लाक से चुने जाएंगे पांच उत्कृष्ट परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लाक से चुने जाएंगे पांच उत्कृष्ट परिषदीय विद्यालय
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर ब्लाक से चुने जाएंगे पांच उत्कृष्ट परिषदीय विद्यालय
बीएसए ने सभी एबीएसए को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी ब्लॉकों से पांच-पांच उत्कृष्ट परिषदीय विद्यालय का चयन कर सूचना भेजने के लिए पत्र भेजा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि ब्लाकों में पांच-पांच विद्यालयों का चयन कर दो दिन में सूची भेजें।
बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने बताया कि बेसिक शिक्षा निदेशक ने जिले के उत्कृष्ट प्राथमिक व जूनियर परिषदीय विद्यालयों की सूचना देने का निर्देश दिया है। चयनित विद्यालयों की दो फोटो संबंधित पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने अपने क्षेत्र से 5 परिषदीय विद्यालयों का चयन कर उसकी सूची दो दिन में कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों के चयन में बेहतर छात्र संख्या, साफ सफाई, स्लोगन लेखन, शिक्षा व्यवस्था, पठन पाठन के अलावा अन्य बिंदुओं पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों के नाम, मोबाइल नंबर और स्कूल की दो फोटो भेजने का निर्देश दिया गया है।