{"_id":"5ab92efb4f1c1be83f8b5287","slug":"121522085627-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा पुलिस टीम ने सोमवार को क्षेत्र के छातीराम पुलिया के पास से 25 हजार के इनामी अपराधी सुरेश राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह वर्ष 2011 से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रशासन ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम छातीराम निवासी सुरेश राजभर पुत्र राजमंगल राजभर चौक थाने का वांछित अपराधी है, जो वर्ष 2011 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तो किए जा रहे थे मगर फरार होने के कारण पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार की इनाम घोषित किया गया।
इतना ही नहीं इसकी गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने पर्यवेक्षण में श्यामदेउरवा कोतवाल रामपाल यादव तथा चौक कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। 26 मार्च को श्यामदेउरवा के प्रभारी निरीक्षक अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ परतावल में मौजूद थे। इसी बीच मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि इनामिया अपराधी सुरेश दिल्ली से बस से आ रहा है, जो परतावल में उतर के अपने घर छातीराम जाएगा। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा अपने सहयोगियों के साथ उक्त पुलिया के पास अपने को छिपाते हुए बस का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति गोरखपुर से आ रही बस से उतरा कि मुखबिर के इशारे पर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में श्यामदेउरवां के प्रभारी निरीक्षक रामपाल, उपनिरीक्षक सुफियान खां, उपनिरीक्षक स्वतंत्र सिंह, उप निरीक्षक अनिल यादव, आरक्षी उदयभान शामिल रहे।