फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 lakh fraud under the pretext of a real estate partnership

Maharajganj News: रियल एस्टेट में साझेदारी का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी

Wed, 09 Sep 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
12 lakh fraud under the pretext of a real estate partnership
न्यायालय के आदेश पर तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


एक आरोपी लखनऊ और दूसरा हमीरपुर का निवासी, तीसरा अज्ञात
महराजगंज। रियल एस्टेट कारोबार में साझेदार बनाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घुघली पुलिस ने मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में हमीरपुर निवासी महेंद्र कुमार सिंह, लखनऊ निवासी कमलकिशोर सिंह और विजय कुमार मिश्र शामिल हैं।
घुघली थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी विजय कुमार सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2016 में लखनऊ आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात महेंद्र कुमार सिंह से हुई थी। महेंद्र ने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताते हुए प्लाटिंग और मकान बनाने-बेचने का काम करने की बात कही। उसने साझेदारी में रुपये लगाने पर मुनाफे में हिस्सा देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विश्वास में आने के बाद करीब तीन-चार महीने बाद महेंद्र कुमार सिंह और कमलकिशोर सिंह उसके घर आए। आरोप है कि उस समय उसने तीन लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद लखनऊ बुलाकर साइबर हाइट्स नामक बिल्डिंग में विजय कुमार मिश्र से मुलाकात कराई गई। तीनों ने उसे जल्द ही कारोबार में साझेदार बनाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार सिंह का आरोप है कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच अलग-अलग माध्यमों से उससे करीब 12 लाख रुपये लिए गए। इनमें अधिकांश रकम ऑनलाइन और बैंक खातों के जरिए भेजी गई। वर्ष 2022 में उसे कथित तौर पर जानकारी हुई कि जिस कारोबार में साझेदार बनाने का भरोसा दिया गया था उसका कोई अस्तित्व नहीं है।
जब रकम वापस मांगने के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। आरोप है कि 28 मार्च 2025 को रुपये मांगने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विजय कुमार सिंह ने पहले घुघली थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से सूचना दी गई। वहां से भी कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई।

थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी महेंद्र कुमार सिंह निवासी रिंगवाश खुर्द तहसील व थाना व ब्लॉक सरीला हमीरपुर, कमलकिशोर सिंह निवासी बी-78 राजीव नगर लखनऊ व विजय कुमार मिश्रा पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed