फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 Kwintele lahan Nast and 12 liter wine found

छापा मारी किया गया

Mon, 13 Sep 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
12 Kwintele lahan Nast and 12 liter wine  found
12 क्विंटल लहन नष्ट, 15 लीटर शराब जब्त
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ भैसहिया गांव वालों की शिकायत व आंदोलन की धमकी के बाद रविवार को एसडीएम अभय कुमार गुप्ता व पुलिस की मौजूदगी में गांव में पहुंच कर छापा मारा। मौके से 12 क्विंटल लहन नष्ट कर 15 लीटर शराब जब्त की गई।

फरेंदा थाना क्षेत्र के भैसहिया गांव में कच्ची शराब के धंधे से परेशान गांव के ग्राम प्रधान देवनंदन त्रिपाठी, रामबरन यादव, सुरेंद्र, राजकुमार, राकेश, इंद्रजीत यादव, राजकुमारी, रामाशीष व संतबली सहित गांव के अनेक लोगों द्वारा कच्ची शराब के धंधे को बंद करने की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। जिस पर पुलिस लगातार दूसरे दिन भी गांव में छापा मारा। रविवार को दिन में फरेंदा एसडीएम व पुलिस की टीम ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से छापा मारा। इस दौरान 12 क्विंटल लहन नष्ट कर 15 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। एसडीएम ने बताया कि गांव से एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed