फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 bike sawaron per kaarvayi

लॉकडाउन का उल्लंघन में 12 बाइक सवारों पर कार्रवाई

Fri, 17 Apr 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
12 bike sawaron per kaarvayi
लॉकडाउन के उल्लंघन में 12 बाइक सवारों पर कार्रवाई
विज्ञापन

फरेंदा(महराजगंज)। बिना मास्क लगाए सब्जी मंडी में पहुंचे 12 बाइक सवारों का पुलिस ने ई-चालान किया। साथ ही फुटकर सब्जी खरीदने के लिए थोक सब्जी मंडी आने पर कड़ी हिदायत भी दी गई। चौकी इंचार्ज जय नरायण यादव ने बताया कि सब्जी मंडी में गश्त के दौरान बिना मास्क लगाए 12 बाइक सवारों का ई-चालन किया गया। पूछताछ में पता चला कि फुटकर सब्जी खरीदने मंडी आए हैं। इस पर पुलिस द्वारा अपील की गई फुटकर सब्जी खरीदने के लिए कस्बे में तीन जगह चिन्हित किए गए हैं। मंडी में केवल थोक व्यापारी व दुकानदार ही पहुंचे। जिससे अनावश्यक भीड़ न लगे। चौकी इंचार्ज ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। उल्लंघन करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed