फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार की मौत

अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार की मौत

Tue, 09 Apr 2019 10:57 PM IST
Maharajganj Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार की मौत
गोधवल गांव के पास गिरे बाइक सवार की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर गोधवल गांव के पास सोमवार की रात में अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। उधर, मृतक परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनहवा टोला भैरवा जनपद गोरखपुर निवासी गुलाब निषाद 45 अपने घर से रिश्तेदार के वहां बाइक से महराजगंज आए थे। सोमवार को रात में वह वापस लौट रहे थे। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर गोधवल के पास सड़क किनारे रखे गिट्टी से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा कर गिर गई जिससे गुलाब की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह राहगीरों ने इसकी जानकारी श्यामदेउरवा पुलिस को दी। इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed