फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जिले में बढ़ रहे क्षय रोग के मरीज

जिले में बढ़ रहे क्षय रोग के मरीज

Sun, 24 Feb 2019 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिले में बढ़ रहे क्षय रोग के मरीज
जिले में बढ़ रहे क्षय रोगी
विज्ञापन

विभाग की ओर से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दो साल में जिले में टीबी रोगियों की संख्या बढ़ी है। आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि दो साल में क्षय रोग के करीब 731 मरीज बढ़े हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल के टीबी क्लीनिक के माध्यम से 1140 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 20 बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में 2243 क्षय रोगियों की दवा की गई थी। इनमें 781 महिलाएं व 1462 पुरुषों के अलावा 12 वर्ष से कम उम्र के 55 बच्चे शामिल थे। वर्ष 2018 में कुल 2974 मरीजों को इलाज हुआ है। इनमें 999 महिलाएं और 975 पुरुषों के अलावा 12 वर्ष से कम उम्र के 50 बच्चे शामिल हैं। विभाग की ओर से क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को जागरूक कर क्षय रोगियों का इलाज किया जा सके। वर्तमान 1140 मरीजों की दवा चल रही है। इनमें 404 महिलाओं व 736 पुरुषों का इलाज चल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर पीए लारी ने बताया कि अभियान चलाकर क्षय रोगियों को जागरूक किया जा रहा है। क्षय रोगियों का विभाग की ओर से मुफ्त इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed