फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सुपोषण मेला में दी गई स्वस्थ्य रहने की जानकारी

सुपोषण मेला में दी गई स्वस्थ्य रहने की जानकारी

Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुपोषण मेला में दी गई स्वस्थ्य रहने की जानकारी
सुपोषण मेले में दिए गए स्वास्थ्य रहने के टिप्स
विज्ञापन

फोटो

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी-पीएचसी पर शनिवार को सुपोषण मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य, बाल विकास और पंचायती राज विभाग की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को स्व स्वास्थ्य रहने का तरीका बताया गया। जिला अस्पताल में सुपोषण मेले का शुभारंभ सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सुपोषण मेले का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाल विकास विभाग के स्टाल पर कुपोषण दूर करने के लिए अपनाई जाने वाली विधियों के बारे में जानकारी दी गई। पंचायती राज विभाग के स्टाल पर गीत-संगीत के माध्यम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार जायसवाल, एसीएमओ डॉ. आईए अंसारी, डॉ. वीके दूबे आदि मौजूद रहे। सदर सीएचसी पर सुपोषण स्वास्थ्य मेेले का आयोजन किया गया। जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी ने लोगों को सुपोषण मेले के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव, सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार कुपोषण से मुक्ति के लिए सीएचसी मिठौरा के 24 उपकेंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ। सीएचसी मिठौरा के प्रभारी डॉ. श्याम बाबू ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी सभागार में सुपोषण मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस अशोक सिंह ने उद्घाटन किया। संचालन वेदप्रकाश चौरसिया ने किया। इस दौरान मनोज कुमार शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, डॉ. विवेक गुप्ता, वेद प्रकाश चौरसिया, उमेश चंद्र यादव, सुनील सरगम आदि मौजूद रहे। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार सुपोषण मेले का उद्घाटन डॉ. राजेश द्विवेदी ने किया। इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ पुष्पलता पांडेय, मीनाक्षी, आनंद पाल, साबित्री दुबे, पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहीं।। ग्राम सभा पकड़हीयार बिशुनपुर में भी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन पांडेय, निर्मला पाल, रीना गुप्ता, अनुसुइया पांडेय, अनीता, प्रतिभा ओझा आदि मौजूद रहीं। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार फरेंदा खुर्द में शनिवार को सुपोषण बाल दिवस पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाओं के साथ युवतियों को जागरूक किया गया। फरेंदा खुर्द की ग्राम प्रधान शकुंतला गुप्ता व एएनएम इंदू शर्मा ने महिलाओं को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व कुपोषण से बचने के लिए जागरूक किया।


सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया
मिठौरा। सीएमओ ने सीएचसी मिठौरा का निरीक्षण किया। सुपोषण मेले का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. श्याम बाबू को ओपीडी में मरीजों के बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed