{"_id":"5b81a41c42c79246695cd79b","slug":"11535222812-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण--डिप्टी डायरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण--डिप्टी डायरेक्टर
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
दो ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल गोरखपुर ने फरेंदा विकास खंड के तीन ग्राम सभा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन सफाईकर्मी व दो ग्राम पंचायत अधिकारी मौके पर अनुपस्थित मिले। जिसमें तीनों सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया और दोनो ग्राम सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेज दिया।
गोरखपुर मंडल के डिप्टी डायरेक्टर पंचायत समरजीत यादव ने लेजार महदेवा व परासखाड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओडीएफ गांव में शौचालय की प्रगति,विद्यालय में शौचालय के स्थित,व्यक्तिगत शौचालय, आंगनबाड़ी,पंचायत भवन के साथ अन्य कार्यो का सत्यापन व ग्राम पंचायत में हुए कार्यो की जानकारी लेते हुए साफ-सफाई का भी हकीकत जानी। लेजार महदेवा व परासखाड़ में हुए कार्यो से काफी संतुष्ठ दिखे। ग्राम प्रधान विनोद चौधरी से कार्यो के प्रगति की जानकारी लिया। सफाई कर्मी संजय कन्नौजिया, रामकेवल व परासखाड़ के दीपचंद तथा ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप दूबे व अनुरोध मौके पर अनुपस्थित पाये गये। जिस पर कड़ा नाराजगी जाहिर किया। तीनो सफाईकर्मी को निलंबित करने का आदेश डापीआरओं को दे दिया। तथा दोनो सचिवों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेजा। इस दौरान सहायक प्रबंधक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर कुशीनगर बृजेश नाथर तिवारी, जिला कंसल्टेंट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के संतोष शुक्ला, ग्राम प्रधान विनोद चौधरी, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक आदि मौजूद रहे।