फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए नकलविहीन परीक्षा

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए नकलविहीन परीक्षा

Fri, 27 Jul 2018 08:04 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए नकलविहीन परीक्षा

विज्ञापन
24 केंद्रों पर होगी शिक्षा सेवा चयन परीक्षा
10789 प्रतिभागी परीक्षा में शामिल होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोक सेेवा आयोग के अधीनस्थ शिक्षा सेवा चयन (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरुष व महिला संवर्ग) परीक्षा 29 जुलाई को 24 परीक्षा केंद्रों पर होगी। शांतिपूर्ण माहौल में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक की गई। परीक्षा में कुल 10789 प्रतिभागी शामिल होंगे।
डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को आगाह किया कि परीक्षा में कहीं कोई गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।। ऐसे में सभी जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी 24 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुल पांच सचल दल बनाए गए हैं। जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षक करेंगे। निरीक्षक के दौरान अगर किसी भी केंद्र में गड़बड़ी प्रकाश में आई तो न केवल केंद्र व्यवस्थापक बल्कि सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन

बैठक में डीएम के अलावा अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतिभान वर्मा, लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि के रूप में राकेशधर द्विवेदी, गंगेश्वर गिरी तथा अजय प्रसाद के अलावा सभी मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा 11:30 बजे से डेढ़ बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed