फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नहर कटने से फसल बर्बाद, गांव में घुसा पानी

नहर कटने से फसल बर्बाद, गांव में घुसा पानी

Sat, 21 Jul 2018 06:52 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
नहर कटने से फसल बर्बाद, गांव में घुसा पानी
नहर कटने से फसल बर्बाद, गांव में घुसा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार। सिसवा विकास खंड के ग्राम गेरमा व रामपुर खुर्द के बीच अज्ञात लोगों द्वारा नारायणी-गंडक नहर की पटरी काट दिए जाने से आधा दर्जन गांवों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई। पानी भर जाने से पोखरे की मछलियां भी बह गईं।

कुछ अज्ञात लोगों द्वारा शुक्रवार की रात नहर की पटरी काट दिए जाने के कारण पानी बहने लगा। इससे सिसवा ब्लॉक के गेरमा, रामपुर, पकड़ी, विशुनपुरा, परसिया व कुइयां सहित अन्य गांवों के खेतों में पानी भर गया है और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। गेरमा निवासी दीपक, अब्दुल रज्जाक, विशुनपुरा के सुमेर, अजीत, रतनपुर दुर्गेश आदि ने बताया कि अभी जल्द ही खेतों में धान की रोपाई की गई थी। नहर की पटरी काट दिए जाने के कारण पानी सिवान में फैल गया। जिससे धान की फसल बर्बाद हो गई। साथ ही मछली पालन वाले पोखरे में भी पानी भर जाने के कारण मछलियां बह गई हैं। अब पानी धीरे - धीरे गांव में भी घुसने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed