{"_id":"5b16dd994f1c1b6a4d8b4e45","slug":"11528225177-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूब कर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूब कर बालक की मौत
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोल्हुई (महराजगंज)। स्थानीय कस्बे के पूरब काली मंदिर परिसर में पोखरे में डूब कर एक बालक की मौत हो गई। बालक का नाम कुर्बान अली पुत्र रफूज अली (12) निवासी आशिक नगर जनपद लखीमपुर बताया गया। मृत बालक के माता पिता कोल्हुई गांव के पूरब बाग में पल्ली डालकर रहते हैं और पूरा परिवार कपड़ा बेचने का काम करता है। बताया गया कि कुर्बान पोखरे में नहाने गया। गहराई में चले जाने पर वह डूबने लगा। आस पास के लोगों की मदद से उसे पोखरे से निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव को दफना दिया।