{"_id":"5ab92ef94f1c1b91778b7953","slug":"11522085625-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा सुखाने के काम आ रहा शहर का इकलौता पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा सुखाने के काम आ रहा शहर का इकलौता पार्क
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
पार्कों की लाइटें तोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। नगर का इकलौता अंबेडकर पार्क बदहाल हो चुका है। वर्तमान में यह लोगों के कपड़े सुखाने के काम में आ रहा है। इस पार्क की बदहाली को दूर करने के लिए सार्थक पहल नहीं की जा रही है। वहीं नगर पालिका भी इसे दुरूस्त कराने को लेकर गंभीर नहीं है। चुनाव में पार्क को ठीक कराने की बात को मुद्दा बनाकर लोग भूल जाते हैं। यह जिला सूचना कार्यालय के ठीक सामने स्थित है। करीब 15 साल पहले इस पार्क को बनाया गया था। शुरूआती दौर में तो कुछ दिन पार्क में झूले, कुर्सी, लाइट और बाउंड्री ठीक ठाक रही। लेकिन वक्त बीतने के साथ ही यहां की साज सज्जा बेकार होती चली गई। किसी ने इधर ध्यान नहीं दिया। 25 मोहल्लों में बंटे इस नगर की आबादी 38205 है। जबकि 26520 मतदाता हैं। इस इकलौते पार्क की बदहाली को लेकर शहर के नागरिकों में भारी आक्रोश है।