{"_id":"5a79fd184f1c1b89268b8ad9","slug":"11517944088-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार देगी गो उत्पादों को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार देगी गो उत्पादों को बढ़ावा
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
cow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेश में सरकार गो सेवा के साथ ही रोजगार बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। जिले में गो संरक्षण समिति का गठन करते हुए गोशालाओं के संचालन और आय बढ़ाने का काम किया जाएगा। डीएम समेत तमाम अधिकारी विभिन्न पदों पर समिति में शामिल होंगे। शासन के प्रमुख सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर समिति के गठन करने का निर्देश दिया है।
प्रदेश सरकार ने गो सेवा को बढ़ावा देने के लिए तमाम निर्देश दिए हैं। अब सरकार ने गो सेवा आयोग को सक्रिय करते हुए गोधन को बचाने की तैयारी की है। गोशालाओं के संरक्षण के लिए जिले में गो संरक्षण समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है। इस समिति में डीएम अध्यक्ष, एसपी और सीडीओ उपाध्यक्ष, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदस्य सचिव, ग्राम विकास, पंचायतीराज, कृषि, उद्यान, लघु सिचाई विभाग, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, सभी निकायों के ईओ जिले की गोसेवा आयोग द्वारा नामित दो गो सेवा प्रेमी सदस्य होंगे। समिति का काम गोशालाओं के संचालन के साथ ही रोजगार बढ़ाने के लिए बायोगैस, कम्पोस्ट, के अलावा फिनायल जैसी अन्य औषधियों का निर्माण कराना होगा। इनकी बिक्री भी समिति के द्वारा ही की जाएगी। शासन की ओर से समिति की हर त्रैमासिक बैठक कर रिपोर्ट गो सेवा आयोग को भेजी जाएगी।