फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बंधा काटने को लेकर ग्रामीण व एसडीएम से नोकझोक

बंधा काटने को लेकर ग्रामीण व एसडीएम से नोकझोक

Thu, 17 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
बंधा काटने को लेकर ग्रामीण व एसडीएम से नोकझोक
गांगी बाजार। रोहिन नदी के जर्दी-डोमरा बाँध के कट जाने से कई दर्जन गांव मैरुंड हो गए हैं। मैरुंड गांवों को बचाने के लिए आज देर शाम एसडीएम सदर देवेश गुप्ता अकटहवा के पास बंधे को कटवाने के लिए पहुंचे ही थे कि दूसरे ग्राम सभा के ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। बताया जा रहा है कि बंधे को काटने से रोकने के लिए ग्रामीणों से और एसडीएम से नोकझोंक भी हुई। तब तक उसी गांव के एक जनप्रतिनिधि को इस बात की जानकारी हुई तो तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


पीड़ितों का हाल जाने पूर्व सभापति
गांगी बाजार। विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने बड़हरा लाला, बघौना, रानीपुर, लक्ष्मीपुर, बंधों पर बाढ़ पीड़ितों से मिले एवं उनके भोजन आदि रहने की व्यवस्था की तथा बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन से उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन


बस्ती में पानी भरने से गुस्साए कंजड़ समुदाय के लोग
महराजगंज। नगर में गोरखपुर रोड पर दालमिल के पास स्थित कंजड़ बस्ती में मंगलवार को सांय काल पानी घुस गया। पास के ही नाले को साफ न होने के कारण कंजड़ बस्ती में पानी घुस गया। सांय काल गुस्साए कंजड समुदाय के लोगों ने गोरखपुर रोड को जामकर रोष प्रकट किया। मौके पर पहुंचे नगर चौकी इंचार्ज ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही समस्या के समाधान का भरोसा दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ईओ डा. लव कुमार मिश्र नगर पालिका कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पानी निकलवाले का इंतजाम किए। तब जाकर कंजड़ समुदाय के लोगो ने राहत की सांस ली। वैसे भी पूरे नगर में अभी भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई। राजीव नगर के कई घरों समेत कोतवाली परिसर में पानी घुसा है। इसके अलावा अन्य मुहल्लों में जल जमाव से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed