{"_id":"5974efc14f1c1bf6618b4714","slug":"11500835777-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर बनने के लिए उत्साह के साथ बूथ पहुंचे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर बनने के लिए उत्साह के साथ बूथ पहुंचे युवा
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले में 18 से 21 वर्ष तक के युवाओं को वोटर बनने के लिए विशेष मौका मिला। रविवार को जिले मेें विभिन्न स्थानों पर बने बूथों पर उत्साह के युवा पहुंचे और मतदाता बनने के लिए आवेदन फार्म जमा किए। युवाओं ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया। बूथों की मॉनीटरिंग के लिए तहसीलदार को तैनात किया गया।
नगर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बने बूथ पर बीएलओ मौजूद रहे। यहां युवाओं ने वोटर बनने का आवेदन फार्म जमकर औपचारिकताओं को पूरा किया। सर विधान सभा में 357 बूथ पर बीएलओ तैनात रहे। साथ 33 सुपरवाइजर भी कार्य में जुटे रहे। सदर में 435 और पनियरा में 258 नये वोटर बनने के लिए आवेदन आए।
फरेन्दा प्रतिनिधि के अनुसार, फरेंदा विधान सभा में 327 बूथों पर बीएलओ और 31 सुरवाइजर तैनात किए गए। यहां 854 नए वोटर आवेदन जमा हुए। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा विधान सभा में नये मतदाता बनाने के लिऐ रविवार को बूथों पर कैंप लगाए गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि 369 बूथों पर इतने ही वी.एल.ओ. तथा 37 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई। इस दौरान 18 वर्ष से 21 वर्ष तक के 325 युवाओं ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम विक्रम सिंह एवं नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का दौरा किया। जिनमें पुनरीक्षण कार्य में लगाये गये तेरह बीएलओ गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने इन सभी बीएलओ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गैरहाजिर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि पूरे विधानसभा में इस कार्यक्रम के तहत 337 बीएलओ एवं 33 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। रविवार को पूरे विधानसभा में मतदाता सूची में 983 नए नाम दर्ज करने एवं 192 नाम काटने के फार्म भरे गए।