{"_id":"6661b25ff25dc5ffbd0e1f73","slug":"1139-students-will-give-bed-entrance-exam-at-three-centers-maharajganj-news-c-206-1-go11002-124066-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन केंद्रों पर 1139 विद्यार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन केंद्रों पर 1139 विद्यार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा
Thu, 06 Jun 2024 06:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Jun 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के तीन काॅलेजों में बीएड की प्रवेश परीक्षा नौ जून होगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा में 1139 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर नोडल अधिकारी/समन्वयक अजय कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार से ही परीक्षा कक्ष की निगरानी शुरू कर दी है।
शहर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज व गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर काॅलेज को प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर काॅलेज और डाॅ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में 400-400 तथा जवाहर लाल नेहरू काॅलेज में 339 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
परीक्षा के नोडल प्रभारी/ समन्वयक अजय कुमार मिश्र ने बताया कि नौ जून को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी पूरी हो गई है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की गई हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उत्तर पुस्तिका की तीन प्रतियां होंगी। एक प्रति परीक्षार्थी ले जा सकेंगे। एक प्रति कोषागार में जमा होगी, मूल प्रति बाहर भेजी जाएगी। परिसर में मोबाइल व गैजेट्स का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रवेश परीक्षा में तीनों केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक प्रतिनिधि डीएम अनुनय झा के निर्देश पर नियुक्त किए गए हैं। हर केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। तीनों केंद्रों के लिए एक सिटी इंचार्ज को भी जिम्मेदारी दी गई है।