{"_id":"5c6da1debdec220bb35c3eed","slug":"111550688734-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस पर नहीं पहुंचने आठ अफसरों के वेतन कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस पर नहीं पहुंचने आठ अफसरों के वेतन कटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान दिवस पर नहीं पहुंचने आठ अफसरों के वेतन कटे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/निचलौल। प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को निचलौल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें नहीं पहुंचने पर आठ अधिकारियों के एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। समाधान दिवस पर कुल 125 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ पांच का मौके पर निस्तारण हो पाया। अन्य शिकायतें संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपी गईं।
सीडीओ ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचने पर जिला सहकारिता निबंधक, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला आबकारी अधिकारी, सीडीपीओ तथा बीडीओ सिसवा व मिठौरा का एक दिन का वेतन काटने करने का निर्देश दिया। शिकायतों की सुनवाई के दौरान बहुआर खुर्द के राजेश प्रसाद ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हैं। उनका आरोप था कि पट्टीदार भूमि पर आवास का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। इस पर सीडीओ ने एसडीएम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। टिकुलहिया निवासी विष्णु प्रजापति ने आरोप लगाया कि गांव में स्थित पोखरी की नीलामी की रकम का दुरुपयोग हो रहा है। शिकायतों की सुनवाई के दौरान सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, एसडीएम मदन कुमार, तहसीलदार राहुल देव भट्ट, बीडीओ दुर्योधन, इंस्पेक्टर निचलौल गौतम सिंह आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नौ अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर एडीएम इंद्र भूषण वर्मा ने संबंधित अधिकारियों का वेतन रोक दिया। इस दौरान 25 फरियादी आए और किसी की भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
फरेंदा तहसील में आए 79 मामलों में से मौके पर सिर्फ सात का निस्तारण हो पाया। यहां एसडीएम राजेश जायसवाल ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। यहां भी नौ अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस यहां कुल 33 शिकायतें आईं। एसडीएम देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण हो पाया।