फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 roads will named of ideal persons

महापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे नगर के 11 मार्ग

Mon, 08 Nov 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
11 roads will named of ideal persons
महापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे नगर के 11 मार्ग
विज्ञापन

महराजगंज। छठ पर्व के मद्देनजर नगर के सभी घाटों को एक रंग से रंगा जाएगा। नगर के 11 मार्गों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे। रोडवेज के सामने परमवीर चक्र विजेताओं का स्तंभ बनाकर उनका नाम अंकित किया जाएगा। पालिका परिषद में एक योजनाकार को रखा जाएगा।
यह निर्णय अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड की 40वीं बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी को अपना योगदान व सुझाव देना होगा। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि छठ पर्व के मद्देनजर पालिका से जुड़े जिम्मेदार अपने दायित्वों के प्रति तत्पर रहें। सुनिश्चित करें कि कहीं किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम ने पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया। सभासद अमितेश गुप्ता ने कहा कि बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर बैग सेफर बनाना जरूरी है। इस दौरान सभासद शत्रुघ्न, रामप्रीत, संगीता देवी, हीरमती, गामा प्रसाद, अनिल वर्मा, सिद्धार्थनाथ शुक्ला, राजीव कुमार, ईश्वरचंद, रामबेलास यादव, उर्मिला देवी, महेंद्र गुप्ता, संतोष पटेल, राघवेंद्र मिश्र, लालजी गुप्त, धर्मा देवी, चंद्रकला, प्रदीप गौंड़, मोहित मदन मद्धेशिया, आकाश श्रीवास्तव, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापुरुषों के नाम से जानी जाएगी यह सड़क
- केएमसी से लेकर गोरखपुर मार्ग पर नगर सीमा तक महात्मा गांधी मार्ग
- जिला उद्योग से चौक तिराहा तक डॉ. भीमराव आंबेडकर मार्ग
- सक्सेना चौक से पुलिस लाइन नगर सीमा तक डॉ. शिब्बनलाल सक्सेना मार्ग
- चौक तिराहे से नगर पालिका सीमा तक सरदार बल्लभ भाई पटेल मार्ग
- पड़री तिराहे से नगर पालिका सीमा तक डॉ. राजेंद्र प्रसाद मार्ग
- अमरुतिया तिराहे से नगर पालिका सीमा तक सुभाष चंद्र बोस मार्ग
- हमीद नगर से बांसपार बेजौली संपर्क मार्ग तक सरदार भगत सिंह मार्ग
- जलकल रोड से नगर पालिका सीमा तक वीर शहीद अब्दुल हमीद मार्ग
- मुख्यालय मोड़ से सिविल न्यायालय तक जनरल सैम मानेकशा मार्ग
- चिउरहा पुलिया से एसएसबी मुख्यालय तक परमवीर चक्र विक्रेता योगेेंद्र सिंह यादव मार्ग
- चिउरहा पुलिया से गबडुआ रोड तक चंद्रशेखर आजाद मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed