{"_id":"6738fdbe5f6362cb920b0449","slug":"11-month-old-child-playing-outside-the-house-died-due-to-drowning-in-the-drain-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135848-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर के बाहर खेल रहे 11 माह के मासूम की नाले में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर के बाहर खेल रहे 11 माह के मासूम की नाले में डूबने से मौत
Sun, 17 Nov 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 जानकीनगर में घर के बाहर खेल रहे एक 11 माह के बच्चे की खुली नाले में गिरने से मौत हो गई है। दो घंटे से बच्चे की तलाश कर रहे परिजनों को जब नाले में बच्चे का शव मिला तो हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, जानकी नगर वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे घर के बाहर 11 माह का रोहान खेल रहा था। खेलते-खेलते वह खुली नाले में कब गिर गया किसी को पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए, काफी खोजबीन के बाद जब बच्चा नहीं मिला तो घर के पास ही खोजबीन करने लगे। करीब सात बजे नाले में एक अबोध बालक का शव बरामद किया गया है। बच्चे के दादा मोहम्मद हसन ने बताया कि उनका नाती बरामदगी से दो घंटा पहले से गायब था, जिसकी हर जगह तलाश की। इस बीच घर के बगल में खुली नाली से उसका शव मिला। आनन-फानन में बच्चे को लेकर नेपाल के भैरहवा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
वार्ड निवासी सज्जाद अली, रवि वर्मा ने बताया कि नगर के आठ वार्डों में नाली खुली हुई है। नगर पंचायत कार्यालय के अंडर ग्राउंड पार्किंग में बरसात का पानी बीते तीन से चार माह से भरा हुआ है, जो काफी गहरा भी है। कहीं-कहीं तो बहुत बड़ी नाली है, वहा भी स्लैब नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत सोनौली की ओर से स्लैब की आवश्यकता वाले स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। कोतवाल सोनौली अंकित सिंह के अनुसार, रोहान घर के बाहर खेलने के दौरान नाली में चला गया। काफी देर तक नाली में रहने के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।