फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 CHCs has not Womens Docters

11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्त्री रोग विशेषज्ञ का इंतजार

Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
11 CHCs has not Womens Docters
11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्त्री रोग विशेषज्ञ का इंतजार
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में महिलाओं को बेहतर ढंग से इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती है। 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जहां स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में महज तीन पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। गंभीर रूप से बीमार महिलाओं को जिला अस्पताल या फिर निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल, निचलौल, फरेंदा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। निचलौल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ को तीन दिन के लिए जिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया है। इससे यहां भी महिलाओं को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा घुघली, सदर, रतनपुर, लक्ष्मीपुर, नौतनवां, धानी, अड्डा बाजार, मंसूरगंज, गोपाला, सिसवां में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऐसे में इन क्षेत्रों में महिलाओं को इलाज की बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या पर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

12 सीएचसी पर रिक्त है निश्चेतक का पद
जिले में 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इन सभी अस्पतालों में निश्चेतक के पद स्वीकृत तो हैं, लेकिन केवल परतावल और निचलौल में ही निश्चेतक की तैनाती है। अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पद रिक्त है। जिससे इन क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं रहने से निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है। अगर सरकारी अस्पताल में सुविधा मिलती तो सस्ते में इलाज हो जाता है।
विभावती देवी, तिलकवनिया
अस्पताल में विशेषज्ञ नहीं रहने से गंभीर रोग होने पर जिला अस्पताल या फिर गोरखपुर इलाज के लिए जाना पड़ता है। पता नहीं कब सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

रामसवारी देवी, घुघली
जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। वहां महिला चिकित्कों की तैनाती की गई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक के रिक्त पदों की सूचना शासन को भेजी गई है। जिले को डॉक्टर मिलते ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती कर दी जाएगी।
डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed