{"_id":"613901d38ebc3ea6b51b604f","slug":"10669-people-vaccinated-maharajganj-news-gkp4084510162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 10669 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 10669 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 10669 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। बुधवार को जिले में 10669 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में भीड़ के वजह से कुछ लोगों को वापस लौटना पड़ा। वहीं, परतावल सीएचसी, घुघली, निचलौल, रतनपुर, फरेंदा समेत अन्य केंद्रो पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
जिले में टीकों की पर्याप्त उपलब्धता न होने से समस्या उत्पन्न हो रही है। फिर भी जो टीके हैं उसमें यह प्रयास किया जा रहा है कि जिले के अधिकांश अस्पतालों पर इसे पहुंचा दिया जाए। टीकाकरण कराने को लेकर लोगों में बड़ी संख्या में उत्साह दिख रहा है, जिन्हें टीका लग जा रहा है वे राहत की सांस ले रहे हैं मगर जिन्हें टीकाकरण नहीं हो पा रहा है वह यह सोचकर परेशान हैं कि पता नहीं अभी कितने दिन तक समस्या उठानी पड़ेगी। महिला अस्पताल पर टीकाकरण कराने आए रमई, रामअधारे, कोईल आदि ने बताया कि कम टीका व भीड़ की वजह से उन्हें टीका नहीं लग सका। अब उन्हें एक बार फिर आना होगा। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगाए जाने की गति बढ़ रही है। प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है।
कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में बुधवार को कोराना पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12429 केस सामने आ चुके हैं जिसमें 8 केस सक्रिय हैं। मरने वालों की संख्या 139 है। 12281 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी है। संवाद
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने की शिविर लगाने की मांग
खनुआ। तहसील क्षेत्र के शेख फरेन्दा केे ग्राम प्रधान महेंद्र यादव ने रतनपुर चिकित्साधिकारी से पत्र लिखकर गांव में कोविड टीकाकरण के लिए शिविर लगवानें की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनका गांव भारत नेपाल सीमा से सटे स्थित है, जिसमें दो राजस्व गांव सम्मिलित हैं। गांव की आबादी लगभग तीन हजार है। शिविर लगाना जरूरी है ताकि आमजन को किसी प्रकार की समस्या न हो।