{"_id":"5c475c34bdec22121f02fc91","slug":"101548180532-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली व देहरादून के विशेषज्ञ करेंगे सोहगीबरवां में चिडियों के प्रजाति की गणना 16-58-48","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली व देहरादून के विशेषज्ञ करेंगे सोहगीबरवां में चिडियों के प्रजाति की गणना 16-58-48
Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
राकेश पांडेय
maharajgang
maharajgang
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
bird
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। दिल्ली व देहरादून के विशेषज्ञ आगामी दो व तीन फरवरी को चिड़ियों की प्रजातियों की गणना करेंगे। गणना के लिए तीन टीम बनेगी। पक्षियों की गणना के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान ने चेक लिस्ट जारी किया है। चिड़ियों के प्रजाति की गणना कराने में सोहगीबरवां सूबे का पहला वन प्रभाग होगा।
इसकी जानकारी देते हुए सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि दो व तीन फरवरी को पक्षियों के प्रजाति की गणना करने वाली दिल्ली व देहरादून की तीन टीम विभिन्न रेंजों में स्थित डाक बंगलों में ठहरेगी तथा चेक लिस्ट के हिसाब से जंगल में चिड़ियों की गणना करेगी।
उन्होंने बताया कि टीम के लोग गणना करने के लिए कैमरा, दूरबीन व अन्य आवश्यक उपकरण अपने साथ लाएंगे। पक्षियों की गणना कराने में वन्यजीव फोटोग्राफर चंदन प्रतीक का विशेष सहयोग मिल रहा है। डीएफओ ने कहा कि गणना का कार्य सोहगीबरवां के पकड़ी, लक्ष्मीपुर, उत्तरी व दक्षिणी चौक, मधवलियां, निचलौल तथा शिवपुर रेंज में किया जाएगा।
विज्ञापन
सात स्थानों पर मनेगा बर्ड फेस्टिवल डे
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि आगामी दो फरवरी को बर्ड फेस्टिवल डे समारोह पूर्वक मनेगा। इसके लिए वन विभाग अभी तैयारी में जुट गया है। डीएफओ ने कहा कि बर्ड फेस्टिवल डे के अवसर पर स्कूली बच्चों को वैटलैंड व चिड़ियों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए दर्जीनियां, गंडक, हरीहरपुर सहित सात वैटलैंड के पास स्कूली बच्चों को दूरबीन के जरिए चिड़ियों को दिखाया जाएगा तथा उनकी पहचान कराई जाएगी। वैटलैंड से पशु पक्षियों का गहरा नाता है। वैटलैंड पर ही पक्षियों का वास स्थल होता है। ऐसे में पशु पक्षियों के साथ साथ वैटलैंड के संरक्षण व संवर्धन पर जोर देने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर वनकर्मी अभी से विभिन्न स्कूलों के बच्चों को बता रहे हैं। बर्ड फेस्टिवल डे को समारोहपूर्वक मनाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।