{"_id":"5b7da45042c792465942fbbb","slug":"101534960720-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम परसामीर, नक्शा-बक्शा में किया सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम परसामीर, नक्शा-बक्शा में किया सर्वेक्षण
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय टीम ने परसामीर, नक्शा-बक्शा में स्वच्छता का सर्वे किया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज-मिठौरा। विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा परसामीर और नक्शा-बक्शा में बुधवार सुबह 9 बजे केंद्रीय टीम ने गांव में स्वच्छता का सर्वे किया। लोगों से जानकारी ली। जनपद में 20 अगस्त से आई केंद्रीय टीम के सदस्य मोहित शुक्ला, अवनीश तिवारी और ऋषभ सिंह ने परसा मीर और नक्शा-बक्शा ग्राम सभा में ग्राम प्रधान हरिलाल चौधरी एवं सुभाष भारती, ग्राम पंचायत अधिकारी राम किशुन गुप्ता एवं तेजेंद्र सिंह से स्वच्छता के बारे में कई बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। सूचना मिलने पर बीडीओ रविंद्र वीर यादव, एडीओ पंचायत नंदलाल यादव आदि पहुंचे। टीम के सदस्यों ने गांव के लोगों से संवाद भी किया। शौचालय के उपयोग, शौचालय निर्माण आदि के बारे में पूछताछ की। इसके बाद चौपरिया एवं विशुनपुर गांव में टीम पहुंची। सदस्यों ने गांव में स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, एबीएसए श्यामसुंदर पटेल आदि मौजूद रहे।