{"_id":"59b981014f1c1b23688b46d1","slug":"101505329409-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व्यवहार में सुधार को दो दिवसीय कार्यशाला का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व्यवहार में सुधार को दो दिवसीय कार्यशाला का आगाज
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस व्यवहार में सुधार के लिए दो दिवसीय कार्यशाल का आगाज हुआ। नौ थानों की पुलिस इस प्रशिक्षण में शामिल हुई। महाराष्ट्र से आए ट्रेनरो ने प्रशिक्षण में शामिल पुलिस कर्मी व थानेदारों को टिप्स दिया। अनुशासन, कार्यक्षमता बढ़ाने, विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने का तरीका, जनता के बीच बेहतर छवि बनाने का गुर सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
महाराष्ट्र से आई ट्रेनर अनुपम सिंह ने कहा कि जनता के बीच पहुंचें तो उनकी बातों को गंभीरता से सुनें। उन्हें भरोसा दें कि समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता बरती जाएगी। ग्राउंड लेवल पर नेटवर्क बनाएं। हर छोटी-बड़ी घटना को गंभीरता से लें। तमाम उदाहरण के माध्यम से कार्य क्षमता में विकास के तरीकों के बारें में जानकारी दी गई। सहायक ट्रेनर पूनम ने विपरीत परिस्थिति मेें धैर्य से काम लें। समस्या की तह में जाएं। जनता का विश्वास जितने वाला कार्य करें। इस प्रशिक्षण में कोल्हुई, पनियरां, सोनौली, महिला थाना समेत अन्य थानो के थानेदार समेत पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस दौरान कोतवाल सदर रामदवन मौर्य, नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्रा, टीपी श्रीवास्तव, आरके सिंह, ओपी चौहान समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।