फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   त्याग और बलिदान का सीख देता है कुर्बानी का त्योहार बकरीद

त्याग और बलिदान का सीख देता है कुर्बानी का त्योहार बकरीद

Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
त्याग और बलिदान का सीख देता है कुर्बानी का त्योहार बकरीद
मिठौरा। भूखे को अपने हिस्से की रोटी देना हो या बुरी आदतों से तौबा। खुदा के बताए रास्ते पर चलकर गरीबों और यतीमों के जीवन में खुशियां भरना, ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व हमें यही संदेश देता है। शनिवार से तीन दिन तक चलने वाले कुर्बानी के त्योहार बकरीद की तैयारी जोरों पर है। इस्लामिक साल के अंतिम महीने इदुल हिज्ज की 10वीं तारीख को यह त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन

सिंदुरिया मदरसे के इमाम मुहम्मद हुसैन निजामी का कहना है कि कुर्बानी का त्योहार त्याग और बलिदान की सीख देता है। कुर्बानी का अर्थ त्याग और बलिदान होता है। जो अल्लाह को पाने का साधन है। समय-समय पर अल्लाह अपने बंदों ( अपने मानने वालों) का इम्तिहान लेता रहता है।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा एक प्रेरणादायक कहानी से जुड़ा है। हजरत (सम्मान सूचक शब्द) इब्राहिम को एक रात सपना आता है, जिसमें खुदा उन्हें अपनी सबसे प्यारी चीज को कुर्बान करने का हुक्म सुनाते हैं। वह अपने कई प्रिय पशुओं की कुर्बानी देते हैं, लेकिन अल्लाह बार-बार सपने में आते हैं और उसी बात को दोहराते हैं। इब्राहिम सोचते हैं कि वह सबसे ज्यादा प्यार इकलौते बेटे इस्माइल से करते हैं, जिसकी उम्र सिर्फ 11 वर्ष थी और जो उन्हें 90 साल की उम्र में प्राप्त हुआ था। इस्माइल ने भी इब्राहिम को अल्लाह के हुक्म की तामील (आदेश को मानना) करने को कहा। बेटे को कुर्बान करने के लिए वह मक्का के नजदीक मीना नामक पहाड़ी पर पहुंचे। इस्माइल अपने पिता से कहते हैं कि आप अपनी आंखों पर पट्टी बांध लीजिए नहीं तो पुत्र के प्रेम में आप अल्लाह के इम्तिहान में फेल हो जाएंगे। हजरत इस्माइल पिता की आंखों पर पट्टी बांध देते हैं, जिससे वह विचलित न हों। हजरत इब्राहिम बेटे पर छुरी चलाते हैं, लेकिन वह छुरी इस्माइल की गर्दन को नहीं काट पाती, ऐसा दो बार होता है। लेकिन तीसरी बार में कुर्बानी कर जब आंख से पट्टी हटाते हैं तो देखते हैं कि फरिस्ता (देवदूत) हजरत जिब्राइल ने इस्माइल को वहां से हटाकर एक दुबा (कुर्बानी का जानवर) रख दिया और हजरत इस्माइल सही सलामत मुस्करा रहे थे। इस पर फरिश्ते ( देवदूत) कहते हैं कि अल्लाह को इस्माइल की कुर्बानी नहीं चाहिए थी, वह तो सिर्फ इब्राहिम का इम्तिहान ले रहे थे। तभी से कुर्बानी का यह त्योहार मनाया जा रहा है। कुर्बानी के दिन ही हाजियों का हज पूरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed