{"_id":"5999bfa34f1c1b767e8b45a5","slug":"101503248291-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार विफल- अखिलेश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार विफल- अखिलेश सिंह
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
नौतनवां। पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महाराजगंज दौरे को बाढ़ प्रभावितों के लिये निराशाजनक बताया। उन्होंने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार की विफलता का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ने कहा कि लोगों को उम्मीद थी की कि मुख्यमंत्री जनपद में अपने दौरे के दौरान अपने विवेकाधीन कोष से बाढ़ पीड़ितों की बड़ी मदद करेंगे, लेकिन जो कार्य सांसद और विधायकों को करना चाहिए था। वह कार्य मुख्यमंत्री ने अपने हाथ में लेकर इतिश्री कर ली।
पूर्व सांसद ने कहा कि फरेंदा महाराजगंज मार्ग जिस पर जनपद की लगभग आधी आबादी गुजरती है। उस पर मात्र एक पीएसी का मोटर बोट लगाया गया है। लक्ष्मीपुर ब्लाक का मझार क्षेत्र जिसकी जनसंख्या लगभग पचास हजार से ऊपर है। वहां पर एक मात्र पीएसी के मोटर बोट का इंतजाम किया गया है। लक्ष्मीपुर ब्लाक के कालीघाट सेमरा टोला क्षेत्र का हाल कोई पूछने वाला नहीं है नौतनवा ब्लाक के कई गांवों की स्थिति भयावह है।