{"_id":"5996d9f64f1c1b59278b47eb","slug":"101503058422-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम दफ्तर के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे शिक्षा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम दफ्तर के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे शिक्षा मित्र
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर डीएम दफ्तर के सामने शिक्षा मित्र प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकार कानून बनाकर सहायक अध्यापक बनाने की राह को आसान करे। संगठन के नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। आंदोलन के दूसरे दिन भी सभी शिक्षा मित्र डीएम दफ्तर के सामने डटे रहे। कर्मचारी संगठनों ने शिक्षामित्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए संघर्ष करने का ऐलान किया है।
राज्य कर्मचारी शिक्षक समन्वयक समिति के जिला संयोजक घनश्याम पांडेय ने कहा कि सभी शिक्षा मित्रों को सरकार पुन: सहायक अध्यापक पद पर बहाल करे। इसके लिए कानून बनाकर समस्याओं का समाधान किया जाए। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्रीनाथधर दूबे, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार मिश्र ने भी शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाए जाने की मांग की।
शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि 17 साल की सेवा के दौरान अयोग्यता नहीं दिखी। अब पेंच फंसा कर परेशान किया जा रहा है। प्रदेश सरकार चाहे तो कानून बनाकर मुश्किल हल कर सकती है।
विज्ञापन
इस दौरान सानन्दन पांडेय, गोपाल यादव, ओमप्रकाश तिवारी, राजेश धर द्विवेदी, चन्द्र प्रकाश, मनोरमा, रमावती, महेश, संगीता, प्रभावती, अनिल उपाध्याय के अलावा तमाम शिक्षा मित्र मौजूद रहे।