फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल से रूबरू हुए परिवहन मंत्री

रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल से रूबरू हुए परिवहन मंत्री

Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल से रूबरू हुए परिवहन मंत्री
महराजगंज। शहरी गरीबों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रमाण पत्र वितरण समारोह में भाग लेने आए प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह ने बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उनको बस स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से रूबरू होना पड़ा। यात्री सुविधाओं के बाबत उन्होंने साफ-सफाई पर जोर देते हुए बस संचालन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने लापरवाही से बसें खराब होने पर चालक और परिचालक को नोटिस देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार परिवहन, प्रोटोकाल व ऊर्जा स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार गंभीर है। शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। परिवहन राज्यमंत्री के ताबड़तोड़ सवालों से अधिकारी सकते में आ गए। परिसर के डीजल पंप के बाबत सवाल से अधिकारियों के माथे पर पसीना आ गया। हालांकि निचलौल डिपो के कर्मचारी ने बताया कि वर्कशाप में लगा डीजल पंप बंद पड़ा है। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव राय, सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार, गिरिजेश पांडेय, कीर्ति प्रकाश नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शौचालय को जल्दी शुरू कराने की हिदायत
रोडवेज परिसर में तीन महीने पहले बना शौचालय अभी तक चालू नहीं होने पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई और इसे शीघ्र शुरू कराने को कहा। लापरवाही के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 बजे तक गोरखपुर के लिए बस चलाएं
परिवहन मंत्री का सामना स्टेशन पर मौजूद महिला से हुआ। वह बच्चे के साथ गोरखपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। महिला ने बताया कि थोड़ी देर पहले ही स्टेशन पर आई हूं। पास में खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि यहां से रात 8 बजे के बाद कोई बस नहीं मिलती है। अन्य लोगों ने भी इसकी तस्दीक की। परिवहन मंत्री ने एआरएम को 9 तक गोरखपुर के लिए बस सेवा शुरू करने को कहा।

स्टेशन को ऊंचा करने साथ सुंदरीकरण की मांग
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने परिवहन मंत्री से रोडवेज बस स्टेशन को ऊंचा कराने के साथ ही परिसर के सुंदरीकरण की मांग की। लोगों ने कहा कि बरसात में स्टेशन परिसर में पानी जमा हो जाता है। परिवहन मंत्री ने जल्दी ही समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।

खस्ताहाल बस स्टेशन की भवन पर कुछ नहीं बोले
बस स्टेशन का भवन खस्ताहाल है। तेज बारिश में पानी टपकता है। कर्मचारियों को काफी दिक्कत होती है। लेकिन, इस समस्या पर परिवहन मंत्री कुछ नहीं बोले। स्टेशन पर यात्रियों के मनोरंजन के लिए टीवी नहीं हैं। बैठक के लिए भी व्यवस्था नहीं है। स्टेशन पर किराया सूची अंकित नहीं है। इस पर भी परिवहन मंत्री की नजर नहीं पड़ी।

महराजगंज डिपो नाम करने की मांग
परिवहन मंत्री से निचलौल डिपो का नाम महराजगंज डिपो करने की मांग सदर विधायक ने की। कहा कि डिपो का संचालन व्यावहारिक रूप से महराजगंज से ही हो रहा है। लेकिन नाम निचलौल डिपो परिवर्तित नहीं हुआ है। इस मांग पर परिवहन मंत्री ने विचार करने की बात कही।


वर्कशाप और एआरटीओ दफ्तर नहीं पहुंचे
परिवहन मंत्री को रोडवेज वर्कशाप और एआरटीओ ऑफिस का भी निरीक्षण करना था। लेकिन बस स्टेशन से ही परिवहन मंत्री चले गए। इससे संबंधित कर्मियों ने राहत की सांस ली। लोगों ने कहा कि मंत्री जी अगर वर्कशाप गए होते तो हकीकत का पता चलता। वर्कशाप का टीन टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed