फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   101 Stolen/Lost Phones Worth Rs 30 Lakh Recovered by maharajganj Police in 6 Months

महराजगंज पुलिस का सराहनीय कार्य: 101 गुम मोबाइल बरामद, 30 लाख की संपत्ति मालिकों को लौटाई

Thu, 14 May 2026 05:10 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Thu, 14 May 2026 05:10 PM IST
सार

सर्विलांस टीम ने ईएमआई नंबर आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और आधुनिक सर्विलांस टूल्स की मदद से विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन खोज निकाले। इस अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन गुरुवार को संबंधित स्वामियों को वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर सौंप दिए गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने महराजगंज पुलिस व पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन
101 Stolen/Lost Phones Worth Rs 30 Lakh Recovered by maharajganj Police in 6 Months
खोया मोबाइल फोन लौटाते एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद पुलिस ने तकनीकी दक्षता से सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


सर्विलांस टीम ने ईएमआई नंबर आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और आधुनिक सर्विलांस टूल्स की मदद से विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन खोज निकाले। इस अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन गुरुवार को संबंधित स्वामियों को वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर सौंप दिए गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने महराजगंज पुलिस व पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इस सफलता पर सर्विलांस सेल की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म नागरिकों की संपत्ति सुरक्षित रखने में बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजारों, यात्रा के दौरान ऑटो-बसों में छूटने, बाइक चलाते समय गिरने, सार्वजनिक कार्यक्रमों, शादियों, पार्कों और धार्मिक स्थलों पर लापरवाही के कारण गुम हुए थे। कुछ मोबाइल बच्चों द्वारा गेम खेलते समय और कुछ नशे की हालत में भी खो गए थे।

बरामदगी करने वाली टीम में सर्विलांस सेल के सुशील सिंह, शिवानंद पासवान, राजकुमार राजभर, आलोक पांडेय, सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता और नीरज कुमार गोंड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed