फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10,000 rupees returned to the victim of cyber fraud

Maharajganj News: साइबर फ्राॅड हुए 10 हजार रुपये पीड़ित को लौटाए

Mon, 22 Sep 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
10,000 rupees returned to the victim of cyber fraud
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को साइबर ठगों ने झांसे में लेकर 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम गठित कर रविवार को साइबर फ्राॅड हुई रकम युवक को लौटा दी। रुपये वापस पाकर युवक का चेहरा खिल उठा। छितौना निवासी इंतेयाज आलम जुलाई में सोशल मीडिया के माध्यम से कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रहलाद के संपर्क में आ गया। इस दौरान शख्स प्रहलाद इंतेयाज आलम को विदेश में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा में ले लिया। प्रहलाद ने इंतेयाज आलम से आनलाइन 10 हजार रुपये की ठगी करने के बाद संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार इंतेयाज आलम से मामले की सूचना मिलने के बाद साइबर टीम गठित कर साइबर फ्राॅड करने वाले आरोपी प्रहलाद से पीड़ित को ठगी के 10 हजार रुपये लौटा दिए गए। पुलिस की इस तत्परता और रकम पाकर पीड़ित युवक ने पुलिस के कार्यों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed