फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   100 electric poles will be removed in the first phase, budget received

Maharajganj News: पहले चरण में हटेंगे बिजली के 100 खंभे, मिला बजट

Fri, 08 Aug 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
100 electric poles will be removed in the first phase, budget received
रामपुर बल्डिहा में रेल लाइन के दायरे में किसानों के पेड़ काटा जा रहा।
महराजगंज। जिले में बहुप्रतीक्षित आनंदनगर-घुघली-महराजगंज नई रेल लाइन परियोजना के पहले चरण में रेलवे ट्रैक के रास्ते में आ रहे विद्युत खंभों को जल्द हटाया जाएगा। इसके लिए विद्युत विभाग को आवश्यक धनराशि 1,80,5846 रुपये आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में करीब 100 खंभे हटाए जाएंगे ताकि रेल लाइन निर्माण में कोई बाधा न उत्पन्न हो। जानकारी के अनुसार, यह रेल परियोजना कुल 52 गांवों से होकर गुजरेगी। पहले चरण में घुघुली से महराजगंज तक 24.8 किमी लाइन बिछेगी। रेल विभाग की ओर टेंडर जारी हो चुका है।
विज्ञापन

रेल लाइन निर्माण के लिए 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है।
रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रही 33 केवी, 11 हजार वोल्ट और एलटी (लो टेंशन) की लाइन को स्थानांतरित किया जाएगा।
विद्युत विभाग की ओर से 37 स्थानों की पहचान की गई है जहां लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। विभाग की ओर से करीब 100 विद्युत पोल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed