फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 months' honorarium of women Panchayat assistant withheld

Maharajganj News: महिला पंचायत सहायक का 10 माह का मानदेय बाधित

Tue, 16 Dec 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
10 months' honorarium of women Panchayat assistant withheld
निचलौल। विकास खंड क्षेत्र के गांव नौनिया में तैनात पंचायत सहायक को 10 माह का मानदेय बाधित कर सहायक खंड विकास अधिकारी ने तीन दिन के अंदर कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। निर्देश का पालन नहीं करने पर अनुबंध समाप्ति के लिए अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पंचायत सहायक की मनमाने स्वभाव और कार्य में रुचि न लेने के कारण यह कार्रवाई की गई है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब अधिकारियों के निरीक्षण में पंचायत सहायक लगातार अनुपस्थित मिली।
विज्ञापन

सहायक खंड विकास अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने गांव नौनिया स्थित पंचायत भवन पर तैनात पंचायत सहायक अनुप्रिया श्रीवास्तव को जारी पत्र में बताया है कि पंचायत भवन के निरीक्षण में पता चला कि पंचायत सहायक की मनमानी के चलते पंचायत भवन कर ताला लटका हुआ है। पंचायत सहायक पंचायत भवन पर उपस्थित नहीं रहती है।
विज्ञापन

इससे आम लोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित होने के साथ ही काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। पंचायत सहायक को कई बार मौखिक रूप से नियमित कार्यालय खोलने का निर्देश दिया जा चुका है। बावजूद इसके पंचायत सहायक ने कार्यालय का ताला नहीं खोला। इस पर पंचायत सहायक अनुप्रिया श्रीवास्तव का नवंबर तक का मानदेय बाधित किया गया है। साथ ही तीन दिन के अंदर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया गया है। निर्देश का पालन नहीं करने पर उनकी अनुबंध समाप्ति के लिए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed