{"_id":"64160f118634156db1055476","slug":"10-huts-burnt-maharajganj-news-c-7-1-90186-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आग लगने से 10 झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आग लगने से 10 झोपड़ियां राख
Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। तहसील क्षेत्र के गांव चकदह के महुलैना टोले में शनिवार दोपहर बाद 10 झोपड़ियों में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव चकदह के महुलैना में शनिवार को दोपहर बाद दो बजे शोहरत की झोपड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग दौड़े तबतक आग पूरी तरह से फैल गई। लपटें इतनी तेज रहीं कि आसपास की झोपड़ियों में भी आग लग गई।
इस दौरान तुलसी, राम अवध, कैलाश, लछिमन, पार्वती, अखिलेश, रामरती, हरिश्चंद और पूनम की झोपड़ियां राख हो गई। झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़ा, बिस्तर, साइकिल आदि समान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विरेंद्र कुमार राजभर ने बताया कि फायर ब्रिगेड के मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। हलका लेखपाल अनिल कुमार ने बताया कि 10 लोगों की झोपड़ियों में आग लगी है। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को दी जाएगी।