{"_id":"646a78bf3bd71a0135049994","slug":"10-children-suffering-from-chicken-pox-maharajganj-news-c-7-1-175904-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौतनवां में चिकन पाॅक्स से 10 बच्चे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौतनवां में चिकन पाॅक्स से 10 बच्चे पीड़ित
Mon, 22 May 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां। कस्बे के जय प्रकाश नगर वार्ड में 10 बच्चे चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ितों को दवाइयों दी हैं।
जानकारी के अनुसार, जय प्रकाश नगर वार्ड में अर्पिता 11, शाम्भवी 14, कार्तिक 7, स्वस्तिका 10, श्रीमद्धेशिया समेत 10 बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अभय कुमार चौधर , एएनएम आरती सिंह, किरन देवी, रूबी तथा अविनाश ने मौके पर जाकर मरीजों को विटामिन ए की खुराक दी। सीएचसी रतनपुर के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर जाकर आवश्यक दवाइयां वितरित की हैं। संवाद
...
चार दिनों में ही विवेचना कर ली पूरी
नौतनवां। कस्बे के एक वार्ड में एक सप्ताह पहले छह वर्षीय बालक की मां ने पड़ोसी किशोर पर कुकर्म व जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया था। विवेचना सीओ अजय सिंह चौहान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विवेचना चार दिनों में ही पूर्ण कर ली गई है। संवाद